Khas Khabar.com : Top Headlines-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खास खबर डॉट कॉम : टॉप हैडलाइंस

khaskhabar.com: सोमवार, 03 अप्रैल 2023 5:56 PM (IST)
खास खबर डॉट कॉम : टॉप हैडलाइंस
मानहानि केस में सजा के खिलाफ राहुल ने सूरत के सत्र अदालत में की अपील, अदालत ने 13 अप्रैल तक बढ़ाई राहुल गांधी की जमानत, सजा रद्द करने की याचिका पर सुनवाई 3 मई को सूरत। सूरत सत्र न्यायालय ने मामले में सुनवाई की अगली तारीख 13 अप्रैल तक राहुल गांधी की जमानत बढ़ाने के फैसले के बाद राहुल गाँधी ने ट्ववीट कर कहा ये ‘मित्रकाल’ के विरुद्ध, लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है।इस संघर्ष में, सत्य मेरा अस्त्र है, और सत्य ही मेरा आसरा! कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जिन्हें आपराधिक मानहानि मामले में दो साल की सजा सुनाई गई थी, उन्हें गुजरात के सूरत की एक सत्र अदालत ने सोमवार को जमानत दे दी। अदालत इस मामले में दोषसिद्धि के खिलाफ उनकी अपील पर 13 अप्रैल को सुनवाई करेगी। इससे पहले, कांग्रेस नेता निचली अदालत के उस आदेश के खिलाफ सत्र अदालत में याचिका दायर करने के लिए सूरत पहुंचे, जिसमें उन्हें आपराधिक मानहानि का दोषी पाया गया था। यह आरोप अप्रैल 2019 में कर्नाटक के कोलार में लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान की गई एक टिप्पणी से उपजा था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/12
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement