Khajuwala MLA flags off veterinary medical vehicles-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खाजूवाला विधायक ने वेटरनरी मेडिकल वाहनों को दिखाई हरी झंडी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 01 मार्च 2024 9:33 PM (IST)
खाजूवाला विधायक ने वेटरनरी मेडिकल वाहनों को दिखाई हरी झंडी
बीकानेर । खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने शुक्रवार को पूगल में वेटरनरी मेडिकल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेडिकल वाहनों से पशुधन को त्वरित चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। इनका बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए संकल्पबद्ध है। इसमें किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और इनके निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान पूगल उपखंड अधिकारी मनोज कुमार खेमदा, पूगल तहसीलदार दौलत राम बाजिया, विकास अधिकारी वीरपाल सिंह, डॉ. हरिकिसन सोनी, पूगल सरपंच सिद्धार्थ सिंह भाटी, काशीराम जाखड़, नरेंद्र सारण मनीराम ज्याणी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement