Khadi Village Industries products sales swing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खादी एवं ग्रामोद्योग के उत्पादों की बिक्री जोरों पर

khaskhabar.com: बुधवार, 28 दिसम्बर 2016 8:09 PM (IST)
खादी एवं ग्रामोद्योग के उत्पादों की बिक्री जोरों पर
उदयपुर। राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड व जिला उद्योग केन्द्र उदयपुर के तत्वावधान में भण्डारी दर्शक मण्डप में आयोजित की जा रही 15 दिवसीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में जनता की आवक बढऩे से कारोबारियों के हौसलें बुलद होते जा रहे है। प्रदर्शनी में खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों की मिलाकर अब तक 52 लाख रूपयें की बिक्री हो चुकी है। जिला उद्योग के संभाग अधिकारी खादी एवं प्रदर्शनी संयोजक प्रकाशचन्द्र गौड ने बताया कि सदी के बढ़ऩे से सर्दी की खुराक के रूप में लगायी गई जगल की स्टॉल पर भीड़ दिखाई दे रही है। गुड़, तिल्ली एवं खोपरे से तैयार होने वाली जगल सर्दी के मौसम में काफी लाभकारी साबित होती है। तिलली से निकलेन वाले शुद्ध तेल को भी जनता द्वारा काफी पसन्द किया जा रहा है। सबसे प्रमुख बात यह है कि जगल को जनता के सामने ही तैयार किया जाता है जिससे मिलावट की कोई संभावना नहीं रहती है। [@ ले मे तेरे वास्ते सब छोड़ कर आ गई...]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement