Key to success is discipline and hard work : Butel-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अनुशासन और कड़ी मेहनत ही सफलता का मूलमंत्र : बुटेल

khaskhabar.com: रविवार, 18 दिसम्बर 2016 1:06 PM (IST)
अनुशासन और कड़ी मेहनत ही सफलता का मूलमंत्र : बुटेल
पालमपुर(कांगडा)। माउंट कार्मल स्कूल ठाकुरद्वारा के रजत जयंती और वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि समारोह की अध्यक्षता मुख्य संसदीय सचिव जगजीवन पाल ने की। बुटेल ने माउंट कार्मल स्कूल प्रबंधन को शिक्षा के क्षेत्र में 25 वर्ष का सफर सफलता पूर्वक तय करने और क्षेत्र में बेहरतीन शिक्षण संस्थान देने के लिए बधाई दी। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन, अध्यापकों और बच्चों को रजत जयंती समारोह, वार्षिक उत्सव में बेहतर सांस्कृतिक एवं ज्ञानवर्धक प्रस्तुतियां देने के लिए बधाई दी। उन्होंने सभी लोगों को क्रिसमस और नववर्ष की बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल शीर्ष पर है और इसमें सरकारी शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ निजी शिक्षण संस्थानों की भूमिका भी सराहनीय रही है। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा के गुणात्मक विकास और सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध है, प्रदेश में 1004 नयें स्कूल खोले अथवा स्तरोन्नत करने के साथ-साथ 29 नयें डिग्री कालेज भी स्थापित किये गये हैं। उन्होंने बच्चों को किताबी ज्ञान के अतिरिक्त नैतिक शिक्षा, मूल्यों, कर्तव्यों और अधिकारों का भी ज्ञान देने पर बल दिया। इस अवसर पर सीपीएस जगजीवन पाल ने विद्यालय के बच्चों और अभिभावकों को रजत जयंती समारोह और वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में माउंट कार्मल स्कूल ने अपना नाम कमाया है और यहां बच्चों को बेहतर शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने कहा इस विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर चुके बच्चों ने संस्थान, परिजनों और अपना नाम देश-प्रदेश में रोशन किया है। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस सुलह के अध्यक्ष अरुण राणा, अरला के प्रधान नरेंद्र ठाकुर, माउंट कार्मल स्कूलों के महाप्रबंधक अगस्टीन मंगलाथील, निदेशक जेम्स मलीपुरम, उप प्रधानाचार्य सिस्टर लूसिया, माउंट कार्मल स्कूल के अध्यापक, बच्चे और अभिभावकों सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement