Kejriwal raises Chandigarh stalking in independence Day speech says justice must be swift-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केजरीवाल ने उठाया चंडीगढ छेडछाड मामला, बोले-मन किया उस नेता को चांटा मार..

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 अगस्त 2017 1:35 PM (IST)
केजरीवाल ने उठाया चंडीगढ छेडछाड मामला, बोले-मन किया उस नेता को चांटा मार..
नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने 71वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया। साथ ही इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को संबोधित भी किया। अपने संबोधन में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे देश ने पिछले 70 वर्षों में हर क्षेत्र में काफी तरक्की की है लेकिन कई सवाल आज भी हमारे मन में उठते हैं। उन्होंने अपने भाषण में महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया। केजरीवाल ने हाल ही में हुए चंडीगढ छेडछाड का मामला उठाया। ज्ञातव्य है कि हरियाणा में बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला द्वारा एक आईएएस की बेटी वर्णिका के साथ छेडछाड करने की घटना सुर्खियों में आई थी। इस मुद्दे को उठाते हुए केजरीवाल ने कहा कि मैं महिलाओं से पूछता हूं कि क्या वो खुद को सुरक्षित मानती हैं। उन्होंने कहा कि अभी एक नेता की बेटे ने छेडछाड की तो पूरा सिस्टम उसे बचाने में लग गया। साथ ही उन्होंने कहा कि एक नेता ने बयान दिया कि लडकी देर रात बाहर क्यों निकली। केजरीवाल ने कहा कि मेरा मन किया कि मैं उस नेता को चांटा मार दूं। केजरीवाल ने कहा कि गलत काम करने पर कानून का भय होना चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि जो देश हमारे बाद में आजा हुए, वो हमसे आगे निकल गए हैं। केजरीवाल ने कहा कि भारत के लेाग मेहनती हैं और कर्मठ हैं लेकिन इसलिए पिछडे क्योंकी दूसरे देशों ने अपने लोगों के निर्माण पर पैसा खर्च किया, शिक्षा और स्वास्थ्य पर पैसा खर्च किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement