अमृतसर (मजीठा ) । पूर्व मंत्री और अकाली विधायक बिक्रम सिंह मजीठिया ने दिल्ली की राजौरी गार्डन की उप चुनाव में अकाली भाजपा उम्मीदवार मनजिन्दर सिंह सिरसा की ऐतिहासिक जीत पर अकाली भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। विधायक मजीठिया गांव भोमा में टूर्नामेंट में खिलाडिय़ों का हौसला अफजाई करने आए हुए थे । उन्होंने पत्रकारों के साथ बातचीत करते कहा कि दिल्ली के इस उप चुनाव ने केजरीवाल का नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार को बुरी तरह नकार दिया है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में केजरीवाल के उम्मीदवार की ज़मानत ज़ब्त होने साथ केजरीवाल की लीडरशिप पर प्रश्न चिहन लग गया है और अब वह दिन दूर नहीं जब दिली में `आप`खेरूं खेरूं हो जायेगी।उन्होंने कहा कि दिल्ली में आसमान से फर्श पर आ चुके केजरीवाल और आप के ख़ात्मे की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।