उन्होंने कहा, मैं आपसे गुजारिश करता हूं कि इस संबंध में जांच शुरू करें
और दोनों के खिलाफ हर संभव कड़ी कार्रवाई करें। केजरीवाल ने यह पत्र
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष द्वारा दो दिन पहले उन्हें लिखे पत्र के
जबाव में लिखा है, जिसमें कहा गया है कि आयोग आम आदमी पार्टी (आप) के
विधायक अमानतुल्ला खां द्वारा एक महिला के साथ यौन छेड़छाड़ के आरोपों से
परेशान है। अपने पत्र में केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं के खिलाफ
अपराध करनेवालों पर कड़ी कार्रवाई करने को लेकर प्रतिबद्ध है।