kejriwal ask NCW to inquiry against PM Modi and Amit Shah over snooping of a young woman-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Snoopgateमें मोदी,शाह की जांच हो:केजरी

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 सितम्बर 2016 10:13 PM (IST)
Snoopgateमें मोदी,शाह की जांच हो:केजरी
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ललिता कुमारमंगलम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ गुजरात में, तब snoopgate के नाम से मशहूर रहे, एक युवा महिला की जासूसी के मामले की जांच कराने की गुजारिश की। केजरीवाल ने राष्ट्रीय महिला आयोग के प्रमुख को लिखे अपने पत्र में कहा, मैं इसके साथ संबंधित दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्यों को भी लगा रहा हूं कि किस प्रकार मोदी और शाह ने खुद से आधी उम्र की एक युवा महिला की जासूसी की और वह भी इसलिए क्योंकि मोदी जी, जो उस वक्त गुजरात के मुख्यमंत्री थे, की असामान्य रुचि उस महिला में थी।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement