Keep concrete preparations from now for adequate drinking water supply during canal ban - ACS PHED-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नहरबंदी के दौरान पर्याप्त पेयजल आपूर्ति के लिए अभी से रखें पुख्ता तैयारियां -एसीएस पीएचईडी

khaskhabar.com: बुधवार, 08 फ़रवरी 2023 12:59 PM (IST)
नहरबंदी के दौरान पर्याप्त पेयजल आपूर्ति के लिए अभी से रखें पुख्ता तैयारियां
-एसीएस पीएचईडी
जयपुर । अतिरिक्त मुख्य सचिव जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी डॉ. सुबोध अग्रवाल ने 28 मार्च से प्रस्तावित नहरबंदी के दौरान पेयजल स्टोरेज एवं टेल एण्ड तक पानी उपलब्ध कराने की कार्ययोजना पहले से ही तैयार कर अभी से पुख्ता तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। डॉ. अग्रवाल मंगलवार को जल भवन में विभाग की पेयजल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने प्रस्तावित नहरबंदी के दौरान प्रभावित होने वाले 10 जिलों बीकानेर, बाड़मेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, चुरू, नागौर, जोधपुर, जैसलमेर, सीकर एवं झुंझुनूं में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति के लिए तैयारियां करने को कहा। साथ ही, पेयजल के स्टोरेज के लिए जलाशयों एवं डिग्गियों में अतिरिक्त पानी रखने, वैकल्पिक जल भण्डारण तथा जल प्रवाह के दौरान संवेदनशील हैड वर्क्स पर पानी की चोरी रोकने के लिए प्रशासन की मदद से पुख्ता इंतजाम करने के भी निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि जल संसाधन विभाग द्वारा 28 मार्च से 26 अप्रेल तक पहले 30 दिन तक आंशिक नहरबंदी एवं इसके बाद पूरे एक माह के लिए पूर्ण नहरबंदी प्रस्तावित है। नहरबंदी के दौरान इन दस जिलों के 49 शहरों एवं करीब 7500 गांवों में पेयजल व्यवस्था का प्रबंधन किया जाना है। बीकानेर जिले में पेयजल व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए 21 कार्यों के लिए 9 करोड़ 40 लाख रूपए तथा श्रीगंगानगर में शहरी क्षेत्र के लिए 11 कायोर्ं के लिए 1 करोड़ 58 लाख रूपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की जा चुकी हैं। टंकियों की सफाई कार्य में लाएं तेजी- अतिरिक्त मुख्य सचिव ने राज्य की विभिन्न जल प्रदाय योजनाओं पर स्थापित जलाशयों को साफ करने के कायोर्ं में तेजी लाने और तय समय में टंकियों की सफाई करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। भूतल, स्वच्छ एवं उच्च तीनों प्रकार के जलाशयों की सफाई में भरतपुर की प्रगति सबसे कम होने पर उन्होंने संबंधित अभियंता को कार्य में तेजी लाने को कहा। उन्होंने उच्च जलाशयों की सफाई हर छह माह में तय समय पर सुनिश्चित करने को कहा और इसकी ऑनलाइन मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement