अग्नि पीडितों को मंत्री कविता जैन के कोटे से होगी मदद

सोनीपत। आर्य नगर में पत्थर वाली गली में परसों लगी आग से मकान में हुए नुकसान का जायजा लेने तथा पीडितों से मिलने प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख राजीव जैन पहुंचे। उन्होंने घटनाक्रम की जानकारी ली तथा पीडितों को शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन द्वारा स्वैच्छिक कोष से मदद करने का आश्वासन दिया।
सोमवार शाम को प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख राजीव जैन आर्य नगर पहुंचे। पत्थरों वाली गली में मास्टर दिलबाग के मकान में किराए पर रह रहे दो परिवारों के कमरों में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई, ओस हादसे में किराएदार विजय और ज्ञानचंद के कमरों में रखा सामान जलकर खाक हो गया और ज्ञानचंद की पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई थी। उन्होंने वहां सभी कमरों में जाकर आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने विजय और ज्ञानचंद को हुए नुकसान को देखते हुए अपने स्वैच्छिक कोष से क्रमश: डेढ़ लाख और एक लाख रुपए का अनुदान देने की घोषणा की है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन मंगला, मास्टर दिलबाग सिंह, कृष्ण सिंह, ब्रह्मदत्त, कपूर सिंह राठी आदि मौजूद रहे।
नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले
सोनीपत
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Traffic
Features


