Kathak Queen massive in Barmer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:33 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कत्थक क्वीन विशाल 20 को बाड़मेर में

khaskhabar.com: शनिवार, 17 सितम्बर 2016 6:10 PM (IST)
कत्थक क्वीन विशाल 20 को बाड़मेर में
बाड़मेर। स्पिक मैके बाड़मेर स्कंध द्वारा 20 सितम्बर को कत्थक की युवा कलाकार विशाल कृष्ण अपनी प्रस्तुति बाड़मेर में देंगे 7बनारस घराने में 11 पीढिय़ों से कत्थक को समर्पित परिवार से विशाल कृष्ण कथक क्वीन के नाम से मशहूर सितारा देवी के परिवार के इस कत्थक सितारे ने तीन बरस की उम्र से ही नृत्य सीखना शुरू कर दिया था । कथक का यह युवा जादूगर मंगलवार 20 सितम्बर को सुबह 7 बजे बाल मंदिर स्कूल में और इसी दिन 11 बजे एम.बी.सी.राज.महिला महाविद्यालय में अपनी प्रस्तुति देंगे। पंडित बिरजू महाराज संगीत समृद्धि सम्मान एवं श्रृंगारमणि अवार्ड से नवाज़े गए विशाल कृष्ण देश के नामी समारोहों में शिरकत कर अपनी प्रतिभा को साबित कर चुके हैं । कम उम्र से ही कत्थक के गणित पर मज़बूत पकड़ रखने वाले इस कलाकार को वंडर डांसर कहा जाता है ।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement