Kashyap is not ignoring the interests of traders-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

व्यापारियों के हितों की अनदेखी नहीं होने देंगे-कश्यप

khaskhabar.com: मंगलवार, 08 नवम्बर 2016 5:24 PM (IST)
व्यापारियों के हितों की अनदेखी नहीं होने देंगे-कश्यप
गुरूग्राम। गुरूग्राम मार्केट कमेटी का चेयरमैन डॉ. सत्यप्रकाश कश्यप को बनाया गया। इसके लिए गुरुग्राम के व्यापारियों ने कश्यप का स्वागत किया। डॉ. कश्यप मार्केट कमेटी चेयरमैन के पदभार संभालने के बाद बादशाहपुर के दुकानदारों द्वारा आयोजित अपने स्वागत सम्मान कार्यक्रम में व्यापारियों को आश्वासन दिया कि वे सरकार से व्यापारियों के हितों के लिए लड़ेंगे।दुकानदारों ने बाजार के मुहाने पर डॉ. कश्यप का फूल-मालाओं व ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया। सतपाल प्रधान, व्यापारी नेता रोशन लाल पंच, तरूण मंगला आदि ने कहा कि प्रदेश सरकार ने डॉ. कश्यप को यह जि मेदारी देकर न केवल पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता का सम्मान किया है, बल्कि एक ईमानदार व कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति को सही दायित्व सौंपा है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि डॉ. सत्यप्रकाश कश्यप के गुरूग्राम मार्केट कमेटी के चेयरमैन बनने से व्यापारियों की समस्याओं का निदान हो पाएगा। साथ ही उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि इससे पहने कांग्रेस की सरकार ने मार्केट कमेटी में जनप्रतिनिधि को नियुक्त न करके किसानों व व्यापारियों का अपमान ही किया था। इस मौके पर बोलते हुए डॉ. कश्यप ने कहा कि वे हर संभव प्रयास करेंगे कि किसानों व व्यापारियों के आड़े आने वाली समस्याओं का समाधान कर सकें।उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व पार्टी पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसे वे सार्थक संकल्प के साथ पूरा करेंगे। यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच... यह भी पढ़े :ज़िला महिला अस्पताल से ग़ायब होते हैं मरीज़, आप भी पढ़ें क्या है माजरा ?

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement