khaskhabar.com: मंगलवार, 04 अक्टूबर 2016 10:42 AM (IST)
घाटी में पिछले 88 दिन से स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद हैं। इस दौरान
मुख्य बाजार स्थल, सार्वजनिक परिवहन और अन्य कारोबारी प्रतिष्ठान बंद हैं।
जम्मू एवं कश्मीर के शिक्षा मंत्री नईम अख्तर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर
दी गई है। आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने नईम अख्तर को शैक्षणिक
संस्थानों को खोलने का प्रयास करने के मद्देनजर चेतावनी दी है। गौरतलब है
कि अब तक घाटी में लगभग 90 लोगों की मौत हो गई है और 12,000 से अधिक लोग
घायल हो गए हैं।
(आईएएनएस)