Kashmir shut for 88th consecutive day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कश्मीर 88वें दिन बंद, रैलियों का आह्वान

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 अक्टूबर 2016 4:48 PM (IST)
कश्मीर 88वें दिन बंद, रैलियों का आह्वान
श्रीनगर। कश्मीर घाटी मंगलवार को लगातार 88वें दिन भी बंद रही। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। प्रशासन ने घाटी के विभिन्न क्षेत्रों में भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की है। अधिकारियों का कहना है कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और राज्य पुलिस की पर्याप्त तैनाती की गई है। अलगाववादियों ने महिलाओं को मंगलवार को घाटी में प्रदर्शन करने के लिए कहा है। महिलाओं को शहर के चौराहों, बाजार स्थलों और यातायात मार्गों पर एकत्रित होकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने को कहा गया है। अलगाववादी नौ जुलाई से ही बंद, रैलियों और मार्च का आह्वान करते हुए साप्ताहिक प्रदर्शन कैलेंडर जारी कर रहे हैं।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement