Kashmir : गृह मंत्रालय ने कहा, कश्मीर में कहीं प्रदर्शन नहीं हुआ,20 से ज्यादा लोग कहीं इकट्ठा नहीं हुए
khaskhabar.com: शनिवार, 10 अगस्त 2019 1:57 PM (IST)
जम्मू में आज दुकानें, बाजार और स्कूल कॉलेज खुले गए हैं। रिपोर्ट के
मुताबिक राज्य के 10 जिलों में हालात सामान्य बताए जा रहे है। हालांकि,
जम्मू क्षेत्र में इंटरनेट सेवाओं पर रोक अभी भी जारी रहेगी।
राज्यपाल
सत्यपाल मलिक ने बताया है कि श्रीनगर के लोग बकरीद मना सके इसके लिए
प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा है कि बकरीद मनाने के लिए
राज्य में जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि अभी राज्य में
दो महीनों का राशन है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का भी
पर्याप्त स्टॉक मौजूद हैं।