Advertisement
कश्मीर मुठभेड़ : आतंकी ने सरेंडर करने से किया इनकार, मारा गया

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मारा गया आतंकवादी विभिन्न आतंकी गतिविधियों में शामिल समूहों का हिस्सा था और उसके खिलाफ कई आतंकी मामले दर्ज किए गए थे।
पुलिस ने कहा, "यह उल्लेख करना उचित है कि शाकिर बशीर पहले प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर के साथ एक आतंकवादी सहयोगी के रूप में काम कर रहा था और हाल ही में प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल-बद्र के आतंकी गुट में शामिल हो गया था।"
उन्होंने कहा, "मुठभेड़ स्थल से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद, दो मैगजीन के साथ एक एके-राइफल, 32 राउंड, दो मैगजीन के साथ एक चीनी पिस्तौल, 16 राउंड, एक बैगपैक और एक पाउच बरामद किया गया।"
पुलिस ने कहा, जब उक्त अभियान जारी था, तब पता चला कि घेराबंदी करते हुए एक अन्य आतंकवादी मुठभेड़ स्थल से भागने में सफल रहा और सूचना को अवंतीपोरा पुलिस के साथ साझा किया गया।
बयान के अनुसार, "तलाशी के दौरान, भागे हुए आतंकवादी को ट्रैक किया गया और पंजीकरण संख्या जेके 13-2397 वाले ट्रक से गिरफ्तार किया। उसकी पहचान प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े वुयान ख्रिव निवासी शब्बीर अहमद नजर के रूप में हुई है। ट्रक चालक की पहचान ग्रतवानी मोहल्ला खरेव निवासी मोहम्मद शफी डार के रूप में हुई है। उक्त ट्रक को जब्त कर लिया गया और ट्रक ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।"
इस बीच, आईजीपी कश्मीर, विजय कुमार ने पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमों को पेशेवर तरीके से सफल ऑपरेशन करने और भागे हुए आतंकवादी को ट्रैक करने में अनुकरणीय समन्वय दिखाने के लिए बधाई दी है।
पुलिस ने मामले दर्ज कर लिए हैं और आगे की जांच जारी है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


