भटिंडा। गुरुद्वारा श्री रामसर साहिब के ऐतिहासिक सरोवर के सौंदर्यीकरण के लिए दूसरे दिन बड़ी गिनती में सिख संगत पहुंच कर कारसेवा की । कुछ दिनो बाद सरोवर में पानी छोड़ा जाएगा
और संगते फिर से इस सरोवर में स्नान कर गुरु घर का
आशीर्वाद लेगे।
शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से कार सेवा वाले सन्त बाबा कश्मीर सिंह जी भूरी वाले और संगतो के सहयोग से यह सेवा शुरू की गई। ऐसी
मान्यता है, कि इस गुरूद्वारे के दर्शन व सरोवर में स्नान करने से साथ मनोबाछित फल प्राप्त होता है, गुरुद्वारा
रामसर साहिब में पांचवे गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी ने भाई गुरुदास जी से
श्री गुरु ग्रन्थ साहिब का पहले पावन सरूप की रचना करवाई थी । श्री
सच्चखंड श्री हरिमन्दिर साहिब के पहले हेड ग्रन्थि बाबा बूढ़ा जी के शीश पर
श्री गुरु ग्रन्थ साहिब सबयमान कर श्री सच्चखंड श्री हरिमन्दिर साहिब में ले जा कर पहला प्रकाश किया था।