Karnal cashless facility in municipal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

करनाल नगर निगम में कैशलेस सुविधा

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 दिसम्बर 2016 02:05 AM (IST)
करनाल नगर निगम में कैशलेस सुविधा
करनाल । डिजीटल क्रान्ति की तरफ कदम बढाते हुए करनाल नगर निगम अब कैशलेस हो गया है। सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में निगम आयुक्त डॉ. आदित्य दहिया के आदेशों से 3 कैशलेस मशीनें निगम में आ गई हैं। मंगलवार से ही इनकी सेवाएं प्रारम्भ हो जाएंगी। आयुक्त ने बताया कि कोई भी नागरिक डेबिट या क्रेडिट कार्ड को मशीन में डालकर या स्वैप करके अपनी फीस या टैक्स की अदायगी कुछ ही सैकेण्डों में कर सकता है। इस छोटी व आसान प्रकिया में फीस या टैक्स जमा करवाने वाले नागरिक को एक स्लीप मिलेगी, जिसमें उसका नाम, राशि और देय तिथि लिखी होगी। लेनदेन के नम्बर के साथ-साथ नगर निगम का नाम भी होगा। कैशलेस ट्रांजेक्शन होते ही नागरिक को एस.एम.एस. भी जाएगा। उन्होने बताया कि मंगलवार से ही एक छोटी सी ट्रेनिंग के बाद निगम के सिटीजन फैसीलिटेशन सेंटर यानि नागरिक सुविधा केन्द्र में कार्यरत कर्मचारियों को यह मशीनें प्रयोग के लिए दे दी जाएंगी और इन सेंटरों के माध्यम से निगम में ट्रांजेक्शन कैशलेस होने लगेगा।

[@ छात्रा के साथ बलात्कार फिर मर्डर, लड़के ने भी लगाई फांसी]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement