karauli news : Kota chhavar villagers demand road construction-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इस गांव में नहीं है पक्की सड़क, ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

khaskhabar.com: मंगलवार, 16 जनवरी 2018 4:33 PM (IST)
इस गांव में नहीं है
पक्की सड़क, ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
करौली। मूलभत सुविधाओं की मांग पर कोटा छावर के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रर्दशन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पक्की सड़क का निर्माण और पेयजल समस्या के लिए स्थायी समाधान की मांग की। सरपंच के नेतृत्व में प्रदर्शन करने पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि गांव वैसे तो एनएच 11बी के नजदीक है, लेकिंन गांव में पक्की सड़क नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है। बारिश के मौसम में चार माह तक गांव का संपर्क ही दुनिया से कट जाता है। इसके साथ ही गांव में पेयजल का स्थायी स्रोत नहीं होने से लोगों को पेयजल के लिए दूर-दूर तक भटकना पड़ता है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौप बेरण्डापुरा के विद्यालय के पास से पक्की सड़क निर्माण और बोरिग व ओवर हैड टंकी निर्माण की मांग की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement