Karauli district is going to be 21 years old on July 18, 2017-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

करौली जिला बुधवार को "वयस्क" हो जाएगा, लेकिन..

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 जुलाई 2017 6:05 PM (IST)
करौली जिला बुधवार को
करौली। करौली जिला बुधवार को 21 साल का होने जा रहा है। लेकिन स्वच्छता के मामले में अभी भी बच्चा ही है। साफ-सफाई के मामले में करौली जिला पिछडता जा रहा है। कलेक्ट्रेट परिसर में गंदगी का आलम इस कदर पसरा है कि लोग उसे अब कलेक्ट्रेट नहीं बल्कि कचरे वाली कलेक्ट्रेट कहते हैं जिससे जिले की छवि धूमिल होती हैं। वहीं कल की स्थापना दिवस की तैयारियां जोरो- शोरो से चल रही है लेकिन कलेक्ट्रेट मे पडी गंदगी किसी भी अधिकारी को नजर नही आ रही है। कलेक्ट्रेट मे सुअर विचरण करते नजर आ रहे है वहीं कलेक्ट्रेट मे बने पेशाबघरों की स्थिति तो बद से बदतर है। वहां पेशाब भरा रहता है जिससे नाक सडा देने वाली दुर्गंध आती है। वहीं पास ही में कैन्टीन है जिसके पास लोग बैठकर नाशता व चाय पीते है, लेकिन उनका नाश्ता व चाय का मजा कलेक्ट्रेट मे फैली गंदगी व पेशाबघरो से आने वाली दुर्गंध वहां बैठे लोगो को रास नही आती है। वहीं अधिकारियों को इस बात की तनिक भी चिन्ता नही है वह तो स्वच्छ भारत अभियान को सफल करने मे नहीं बल्कि तोडने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement