Karam chand apointed as media in charge of BJP Yuva Morcha-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कर्मचंद भाजपा युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी नियुक्त

khaskhabar.com: शनिवार, 19 नवम्बर 2016 5:29 PM (IST)
कर्मचंद भाजपा युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी नियुक्त
सुंदरनगर(मंडी)। हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र से कर्मचंद ठाकुर को मोर्चा का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। कर्मचंद ठाकुर पिछले 20 वर्षों से विभिन्न संगठनों में सक्रिय रहे हैं। उनके पिता स्वर्गीय गंगा राम ठाकुर जनसंघ के समय से सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र की वायला पंचायत के लगातार 30 वर्षों तक प्रधान रहे। कर्मचंद ठाकुर को हमीरपुर जिला में वन बूथ टैन यूथ महाअभियान की कमान भी सौंपी गई है। उन्होंने इस नियुक्ति के लिए पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री पवन राणा, भाजयुमो अध्यक्ष विशाल चौहान का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति व प्रदेश युवा मोर्चा अभ्यास वर्ग, जो शाहतलाई में संपन्न हुआ, में यह निर्णय लिया गया है कि पूरे प्रदेश में युवा मोर्चा महा अभियान चलाकर वन बूथ टेन यूथ को जमीनी स्तर पर कार्यान्वित किया जाएगा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement