kapil diwana created Meerut district president of Hindu Jagran Manch -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

संभल के हिन्दू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष को बनाया मेरठ प्रांत का संयोजक

khaskhabar.com: सोमवार, 19 जून 2017 7:33 PM (IST)
संभल के हिन्दू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष को बनाया मेरठ प्रांत का संयोजक
संभल। हिन्दू जागरण मंच जिला सम्भल के अध्यक्ष कपिल दीवाना को हिन्दू जागरण मंच युवा वाहिनी मेरठ प्रान्त का संयोजक नियुक्त किया गया। नोयडा में सम्पन्न हुए तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग के समापन सत्र में हिन्दू जागरण मंच मेरठ प्रान्त के प्रान्त अध्यक्ष श्री मान प्रवेन्द्र सिंह शेखावत जी ने कपिल दीवाना को हिन्दू जागरण मंच युवा वाहिनी का मेरठ प्रान्त का प्रान्तिय संयोजक की घोषणा की । नवनियुक्त युवा प्रान्त संयोजक कपिल दीवाना ने उच्च पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया एवं शीघ्र ही मेरठ प्रान्त में हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी का विस्तार करने का आश्वासन उच्च पदाधिकारियों को दिया।

अभ्यास वर्ग में क्षेत्रीय संगठन मंत्री हितेश बंसल जी,प्रान्त संगठन मंत्री गोपाल जी,प्रान्त प्रचार प्रमुख कोशल किशोर वंदे मातरम ,प्रान्त कोषाध्यक्ष रामप्रसाद कश्यप जी,प्रान्त महामन्त्री जितेंद्र वैस जी,प्रान्त उपाध्यक्ष योगी जयनाथ जी,सहित प्रान्त के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement