Kanpur: Four children drowned in Mardanpur canal, two rescued, two missing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कानपुर : मर्दनपुर नहर में चार बच्चे डूबे, दो को बचाया, दो लापता

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 जून 2024 2:42 PM (IST)
कानपुर : मर्दनपुर नहर में चार बच्चे डूबे, दो को बचाया, दो लापता
कानपुर। मर्दनपुर नहर में चार बच्चों के डूबने की सूचना से हड़कंप मच गया। दो बच्चों को मौके पर बचा लिया गया और दो बच्चे अब भी लापता बताए गए हैं। प्रशासन और परिजन बच्चों की तलाश कर रहे है। गुजैनी थाना पुलिस ने भी मौके पर बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक कानपुर दबौली निवासी चार बच्चे नहर के पास खेल रहे थे, नहर में पानी का बहाव तेज होने पर बच्चे डूब गए। शोर मचने पर दो बच्चों को बचा लिया गया। चारों बच्चों की उम्र 9 से 12 वर्ष बताई जा रही है। मौके पर बच्चों के रिश्तेदारों व आसपास के लोगाें की भीड़ जमा है। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि तत्काल कार्रवाई की जाती तो चारों बच्चों को बचाया जा सकता था। तब तक मौके पर गोताखोर भी नहीं आए थे।
बच्चों के परिजनें का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता पुलिस के सामने बच्चों को बचाने की गुहार लगा रहा है, लेकिन घटना के बाद बच्चों का कुछ पता नहीं चला है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement