kanpur DM raid in DIOS office -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डीएम का डीआईओएस ऑफिस में छापा, कर्मचारियों को लगाई फटकार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 जून 2017 2:45 PM (IST)
डीएम का डीआईओएस ऑफिस में छापा, कर्मचारियों को लगाई फटकार
कानपुर। शहर में शिक्षा विभाग में व्यापत लापरवाही पर अपर मुख्य सचिव की बीएसए और एवीएसए को फटकार के बाद जिलाधिकारी ने चुन्नीगंज स्थित डीआईओएस कार्यालय में छापेमारी की। डीआईओएस कार्यालय में कर्मचारियों को गैरहाजिर और अव्यवस्था देख उनका पारा चढ़ गया। गैर हाजिर कर्मचारियों पर कार्रवाई की आदेश देकर विभाग में साफ सफाई रखने की बात कहीं।
जिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह गुरूवार सुबह अपने दल बल के साथ औचक निरीक्षण पर चुन्नीगंज स्थित डीआईओएस कार्यालय पहुंचे। कर्मचारी गैरहाजिर मिले। जिस पर श्री सिंह ने अनुपस्थिति कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश डीआईओएस का दिए। इसके बाद विभागों का निरीक्षण के दौरान पत्रावलियों और शिकायतों के निस्तारण पर देरी लगने पर नाराजगी जताई। कहा, शिकायतों को समय से निस्तारण किया जाए। श्री सिंह ने लेखा अनुभाग में निरीक्षण के दौरान सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों को वेतन देर से आने की बात पर लिस्ट मंगवाई ताकि जल्द ही उनको वेतन दिलाया जा सकें। साथ ही जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कार्यालय में गंदगी और चीजों को अव्यवस्थित देखकर कर्मचारियों को साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement