कानपुर:धमाके के साथ ढहा कटियार कोल्ड स्टोरेज, 7 मजदूरों की मौत
khaskhabar.com: बुधवार, 15 मार्च 2017 11:17 PM (IST)
कटियार कोल्ड स्टोरेज में इस बार दो नए चेंबर बनाए गए थे,
अमोनिया सिलेंडर फटने से यह हादसा हुआ है। मौजूदा समय में लोडिंग का काम
जारी था। स्टोर के मालिक ने पैदावार अधिक होने से क्षमता से अधिक आलू स्टोर
किया था। खेत में काम कर रहे लोगों का कहना है, तेज धमाके से कोल्ड स्टोर
की बिल्डिंग गिरी जिसके बाद भगदड़ मच गई। लोग मौके पर मदद करने के लिए
दौड़े, लेकिन अमोनिया गैस के तेज रिसाव के चलते कोई नजदीक नहीं पहुंच पाया।
लोगों ने बताया, पास जाने पर आंखों में तेज जलन और सांस लेने में दिक्कत
हो रही थी।
डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंचे
हादसे की सूचना
मिलने पर करीब डेढ घंटे बाद जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा और एसएसपी मौके पर
पहुंचे। स्थिति का जायजा लेने के बाद एसएसपी ने बताया कि लखनऊ और वाराणसी
की एनडीआरएफ की टीम को सूचना दे दी गई है। दो घंटे के अंदर एनडीआरएफ टीमें
घटना स्थल पर आ जाएंगी। फौरी तौर पर दो फायर ब्रिगेड और दो जेसीबी घटनास्थल
पर पहुंच गईं हैं। दमकल कर्मचारी और पुलिस के जवान राहत और बचाव कार्य में
जुटे हैं।