कानपुर सेंट्रल को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो गिरफ्तार
khaskhabar.com: सोमवार, 07 नवम्बर 2016 08:09 AM (IST)
कानपुर। कानपुर सेन्ट्रल को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले को
क्राइमब्रांच ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच ने अभियुक्त के
निशानदेही पर फ़र्जी सिम बेचने वाले टेलीकॉम मालिक को शहर से गिरफ्तार कर जेल भेज
दिया। सीओ कलक्टरगंज विवेक त्रिपाठी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि
दीपावली त्योहार से पहले 23 अक्टूबर
की शाम कंट्रोलरुम को सूचना मिली कि थोड़ी देर में स्टेशन को उड़ा दिया जायेगा।
सेंट्रल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर जीआरपी महकमें में हड़कम्प मच गया। सूचना
पाकर एसएसपी, एसपी, बीडीएस, जीआरपी और आरपीएफ पुलिस मौके पर
पहुंची और सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग में पुलिस के हाथ कोई भी सुराग नहीं
मिला।
इस पर एसएसपी आकाश कुलहरि ने धमकी देने वाले को पकड़ने के लिए
क्राइम ब्रांच टीम को लगाया। टीम ने सर्विलांस की मदद से कन्नौज, हमीरपुर, जालौन, इटावा औरेया के कई जनपदों में
दबिश डाली, लेकिन
कोई भी सफलता हासिल नहीं हुई।
यह भी पढ़े :बाइक सवार इस तरह तोड़ ले गए चेन, देखें फुटेज...यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया