कानपुर। पीओके में सेना के जवानों द्वारा की गई सर्जिकल अटैक को जहां राजनेताओं से लेकर आम जनता सही ठहरा रही है। तो वहीं पूर्व सैनिकों का कहना है कि भारत की इस कार्यवाही से देशवासियों के दिल में लगी आग थमी है। हालांकि अभी बहुत कुछ सीन बाकी है। लगातार जम्मू.कश्मीर में आतंकी घटनाओं के बाद बुधवार की रात भारतीय सेना द्वारा पीओके में किया गया सर्जिकल अटैक से जनपद में रहने वाले पूर्व सैनिक खुश तो हैए लेकिन अभी भी उनका मानना है कि कार्रवाई और कड़ी होना चाहिए। 1965 युद्ध के गवाह रहे फ्लाइंग अफसर वीण्केण् पाण्डेय का कहना है कि आतंकी घटनाएं तो होती ही रही हैए लेकिन जिस प्रकार उड़ी में सोते हुए जवानों को निशाना बनाया गया उससे देशवासियों के दिल में पाकिस्तान के खिलाफ आग धधकने लगी।
जिसको सेना ने पीओके में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई कर उसमें कमी ला दी है। वारंट अफसर रहे हरिहर शर्मा ने सेना को बधाई देते हुए कहा कि जिस प्रकार सेना को छूट दी गई है उससे तो यह तय है कि अभी बहुत सीन बाकी है। पूर्व कर्नल एस एन मिश्र ने कहा कि मुझे विश्वास है कि जिस तरह से केन्द्र सरकार व राजनेताओं का सेना को समर्थन मिल रहा है तो सेना की आगे की सीन देशवासियों के दिल में लगी आग को बुझाने का काम करेगी। फ्लाइंग अफसर रहे पंचानन शर्मा का मानना है सही राजनीतिक दिशा के बाद अब सेना अपना काम बखूबी से करेगी और देशवासियों की भावनाओं पर खरा उतरेगी।