Advertisement
'भारत-ब्रिटेन एफटीए' को कंगना रनौत ने बताया ऐतिहासिक, ड्रग्स की समस्या पर जताई चिंता

उन्होंने इस समझौते को भारत के आर्थिक भविष्य के लिए मील का पत्थर बताया, जो 99 प्रतिशत भारतीय निर्यातों पर शुल्क खत्म करेगा और द्विपक्षीय व्यापार को 2030 तक दोगुना करने में मदद करेगा।
इसके साथ ही कंगना ने हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशे की समस्या पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हिमाचल में ड्रग्स की स्थिति गंभीर है और अगर जल्द कड़े कदम नहीं उठाए गए, तो राज्य पंजाब जैसे हालात का सामना कर सकता है, जहां कई गांवों में नशे की वजह से सिर्फ महिलाएं और विधवाएं रह गई हैं।
उन्होंने बताया, “हिमाचल के बच्चे भोले हैं और पंजाब के रास्ते पाकिस्तान से आने वाले नशे का शिकार हो रहे हैं। नशे की जकड़ में फंसे बच्चे गहने बेच रहे हैं, चोरी कर रहे हैं और नशे की लत में खुद को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बच्चों ने चोरी कर अपनी गाड़ी तक बेच दी है। वे कमरे में खुद को बंद कर लेते हैं, फर्नीचर तोड़ते हैं, चिल्लाते और रोते भी हैं। यह एक तरह से मौत से भी बदतर स्थिति की तरह बन जाती है।
कंगना ने हिमाचल के गवर्नर शिव प्रताप शुक्ला के ‘उड़ता पंजाब’ बयान का समर्थन करते हुए इसे सही ठहराया।
कंगना ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, "कांग्रेस के शासनकाल में इमरजेंसी जैसे काले अध्याय देखे गए, लेकिन भाजपा सभी प्रधानमंत्रियों की उपलब्धियों का सम्मान करती है। पीएम मोदी लगातार जनता के भरोसे पर खरे उतर रहे हैं और भविष्य में भी देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
शिमला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


