Kamal & Kanan win the Paragliding competition-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में कमल और कनन जीते

khaskhabar.com: गुरुवार, 17 नवम्बर 2016 7:09 PM (IST)
पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में कमल और  कनन जीते
धर्मशाला। कांगड़ा जिला के बीड़ में इंडियन नेशनल ओपन एयर पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्रतियोगिता-2016 में पुरूष वर्ग में कमल कुमार प्रथम, मनजीत द्वितीय और चमेल ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में कनन पहले, रूपा दूसरे और अदिति तीसरे स्थान पर रहीं। शहरी विकास, आवास एवं नगर नियोजन मंत्री सुधीर शर्मा प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि थे। बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन द्वारा हिमाचल पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के सहयोग से 11 से 14 नवंबर तक आयोजित की गई इस चैंपियनशिप में भारत के अलावा यूएसए, अस्ट्रिया, फ्रांस इत्यादि दस विभिन्न देशों के करीब 107 पायलटों ने भाग लिया। सुधीर शर्मा ने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने बिलिंग पैराग्लाईडिंग एसोसिएशन की ओर से बैजनाथ की 15 वर्षीय अदिति, जो प्रतियोगिता में सबसे कम उम्र की पायलट थीं, को 11 हजार रुपये प्रदान किए। सुधीर शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। विभिन्न क्षेत्रों की नामी-गिरामी हस्तियों को खेल से जोड़ा जा रहा है ताकि बड़ी संख्या में लोगों का रुझान साहसिक खेलों की ओर बढ़े। इस अवसर पर बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल, एडीएम बलवीर ठाकुर, एसडीएम बैजनाथ सुनैना शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे।
यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी
यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement