Kaliyug mother drowned four children in water, bodies of two recovered, one missing while one survived-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कलयुगी मां ने चार बच्चों पानी में डुबोया, दो के शव बरामद, एक लापता जबकि एक जिंदा बचा

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 जून 2024 3:00 PM (IST)
कलयुगी मां ने चार बच्चों पानी में डुबोया, दो के शव बरामद, एक लापता जबकि एक जिंदा बचा
औरैया। मां को ममता की मूरत कहा जाता है आखिर उसी मां ने किस वजह से इतना खौफनाक कदम उठाया।पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। फफूंद थाना क्षेत्र के अटा बरूआ गांव की रहने वाली महिला गुरुवार की सुबह सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तालेपुर स्थित नहर में अपने चार बच्चों के साथ पहुंच गई। जिसमें उसने अपने बच्चों को डुबो डुबोकर मार डाला। एक बच्चे ने मां की दरिंदगी को देखकर अपनी सांस रोक ली और आंखें बंद कर ली। मां उसे भी मारा समझ कर वहां से रफू चक्कर हो गई। थोड़ी देर बाद जिंदा बच्चे बच्चे ने वहां से निकल रहे एक बाइक सवार को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही बाइक सवार ने गांव वालों को मामले की जानकारी दी। जैसे ही यह जानकारी ग्रामीणों को हुई तो नहर पुल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई और मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। सूचना पाते ही पुलिस अधीक्षक चारू निगम, अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा, सीओ सदर महेंद्र प्रताप, सीओ अजीतमल राममोहन शर्मा पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। गोताखोरों के माध्यम से पुलिस ने टिल्ला एवं माधव उर्फ गूँगे के शवों को बाहर निकलवाया जबकि एक अन्य आदित्य की तलाश अभी भी जारी है। जबकि सारी घटना सोनू ने बताई। 2 वर्ष पूर्व महिला के पति की हो चुकी है मौत
महिला प्रियंका के पति अवनीश की दो साल पहले मौत हो चुकी है। इसके उपरांत वह अपने चचिया ससुर के अविवाहित पुत्र के साथ औरैया में किराए पर रहने लगी थी।
महिला ने बच्चों को मारने से पहले चचिया सास को दी थी जानकारी
चचिया सास गीता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रियंका ने सुबह उसे फोन कर जानकारी दी कि वह अपने बच्चों को जान से करने जा रही है। इस पर उसने एतराज भी जताया। महिला ने कहा कि जब उसे घटना की जानकारी हुई तो वह तत्काल मौके पर पहुंची। जिसका रो-रो कर बुरा हाल था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement