Kalisil natural beautification of the river -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कालीसिल नदी का प्राकृतिक सौन्दर्यकरण करवाया जाएगा: जिला कलेक्टर

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 दिसम्बर 2016 7:16 PM (IST)
कालीसिल नदी का प्राकृतिक सौन्दर्यकरण करवाया जाएगा: जिला कलेक्टर
करौली। जिला कलेक्टर मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि कालीसिल नदी का प्राकृतिक सौन्दर्यकरण करवाया जाएगा जिससे इस पवित्र धाम के प्रति श्रृद्धालुओं की आस्था एवं आकर्षण में बढोतरी होगी। शर्मा ने मंगलवार को कार्यालय कक्ष में आयोजित कालीसिल नदी की सफाई से संबंधित बैठक के दौरान यह बात कही। कालीसिल नदी में कैरीबैग प्लास्टिक डालने वालों के विरूद्ध आगामी दिनों में सात दिवसीय अभियान चलाया जाएगा जिसमें संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।संबंधित उपखण्ड अधिकारी के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया जाएगा। कालीसिल नदी में केवल मिट्टी से निर्मित मूर्तियों का ही विसर्जन किया जाएगा। प्लास्टर ऑफ पेरिस से निर्मित मूर्तियों का विसर्जन नहीं किया जाएगा। कालीसिल नदी पर इस संबंध में निषेध बोर्ड लगवाने के निर्देश दिये। जिला कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी एक माह कालीसिल के नदी किनारे बसे हुए आवासों में शौचालय बनवाना सुनिश्चित करें जिससे नदी का पानी दूषित ना हो।
कैलादेवी में संचालित धर्मशालाओं के संचालकों को भी शौचालय बनवाए जाने को लेकर भी पाबन्द करने के निर्देश दिए, जिससे कैलादेवी धार्मिक स्थल की पवित्र कालीसिल नदी साफ-सुथरी रह सके। उन्होंने कैलादेवी ट्रस्ट के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि मंदिर परिसर में जूट से निर्मित बैग, कागज की थेली एवं मिट्टी से बने कुल्हड का ही उपयोग करें।
उन्होंने कालीसिल नदी को स्वच्छ रखने के लिए सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता को निर्देश दिए कि वे आगामी दस दिवस में प्लान बनाकर प्रस्तुत करें। बैठक में तहसीलदार करौली सुरज्ञान मीना, कैलादेवी सरपंच सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।

[@ रिवाल्वर दिखा कर पेट्रोल पंप से भागने वाले निकले चोर, युवती भी शामिल]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement