Kalash Yatra taken out for the construction of Ram temple, lively tableaux decorated-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राम मंदिर निर्माण को लेकर निकाली कलश यात्रा, सजाई जीवंत झांकियां

khaskhabar.com: रविवार, 14 जनवरी 2024 6:18 PM (IST)
राम मंदिर निर्माण को लेकर निकाली कलश यात्रा, सजाई जीवंत झांकियां
दौसा। सिकराय उपखंड के ग्राम ईंटका में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान विधायक विकरम बंसीवाल ने भगवान श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि राम के आचरण एवं मर्यादाओं को जीवन में उतरने से राष्ट्र का सुदृढ़ निर्माण संभव है। यात्रा गांव के खेड़ापति हनुमान मंदिर से रवाना होकर प्रमुख मार्ग से होती हुई नई नाथ मंदिर, बालाजी मंदिर, हीरामल बाबा मंदिर, भनिया वाले महादेव मंदिर, ठाकुर जी मंदिर पहुंची। इस दौरान भगवान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान की जीवंत झांकियां भी सजाई गई। कलश यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में महिला पुरुषों ने भाग लिया। कलश यात्रा के साथ भगवा ध्वज के साथ वाहन रैली भी निकल गई। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया एवं पुष्प वर्षा की। कार्यक्रम के दौरान सवाई माधोपुर खंड प्रचारक मुकेश कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल शर्मा, पूर्व मंत्री रामकिशोर मीणा, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, विधानसभा संयोजक रामावतार कसाना, कार सेवक एडवोकेट महावीर प्रसाद जैमन, विनोद रायपुरा, मंडल अध्यक्ष विशंभर बासड़ा, डॉ भवानी शंकर शर्मा, निरंजन बोहरा, मुकेश बासड़ा, ओमप्रकाश सैनी, गजानंद डोई, हरिमोहन शर्मा, रामचंद्र, महेश चंद शर्मा, हरि सिंह, रामदयाल शर्मा, धर्म सिंह तंवर, महेंद्र ठेकेदार, छुट्टन तंवर, श्यामलाल जैमन, मंडल उपाध्यक्ष अमित, गिर्राज तंवर, प्रहलाद तंवर, बेनी प्रसाद चतुर्वेदी, मुकेश बासड़ा, प्रोफेसर बाबूलाल शर्मा, देवकरण डोई, सीताराम जैमन, गिर्राज प्रसाद महाजन, बाबूलाल जांगिड़, रामजीलाल चौधरी, कैलाश सेन सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement