Kalash and procession taken out on Vishwakarma Jayanti in Dausa-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दौसा में विश्वकर्मा जयंती पर निकाली गई कलश व शोभायात्रा

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 फ़रवरी 2024 8:56 PM (IST)
दौसा में विश्वकर्मा जयंती पर निकाली गई कलश व शोभायात्रा
दौसा । विश्वकर्मा जयंती पर शहर में आज भव्य शोभायात्रा निकाली गई। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा जिला सभा व तहसील सभा के तत्वाधान में वीर हनुमान मंदिर से शोभा यात्रा रवाना हुई विधिवत पूजा अर्चना के बाद गाजेबाजे के साथ रवाना हुई शोभायात्रा आगरा रोड, सोमनाथ नगर, गणेशपुरा रोड होते हुए समाज के छात्रावास में पहुंची। इस बीच लोगों ने जगह-जगह भगवान विश्वकर्मा की आरती उतारी तथा शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। तहसील अध्यक्ष दिनेश कुमार रावत ने बताया कि। भगवान विश्वकर्मा की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम स्थल गणेशपुरा स्थित जांगिड़ छात्रावास में भगवान विश्वकर्मा की कथा व हवन पूजन किया गया। इसके बाद सामाजिक सम्मेलन में कुरीतियों को मिटाने का संकल्प लिया गया। समापन पर भगवान विश्वकर्मा को भोग लगाकर लोगों को प्रसादी वितरित की गई। समारोह में समाज के महिला पुरुषों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement