Kajal is first in Five thousand meters race -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पांच हजार मीटर दौड़ में काजल प्रथम

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 सितम्बर 2016 11:40 PM (IST)
पांच हजार मीटर दौड़ में काजल प्रथम
झज्जर। महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय की ओर से जहांआरा बाग स्टेडियम में पांच हजार मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने पूरे जोश के साथ भाग लिया। दौड़ में महाविद्यालय की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा काजल पहले स्थान पर रही। वहीं बीए तृतीय वर्ष की छात्रा किरन ने दूसरा और द्वितीय वर्ष की पूजा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर साधना गुप्ता ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर डॉक्टर तितिक्षा रोहिल्ला, डॉक्टर प्रेम भल्ला और बबली भी मौजूद रही।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement