juvenlile found in karnal, admits in hospital-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पैरों में बेडिय़ां और बेसुध हालत में मिली नाबालिग

khaskhabar.com: शनिवार, 24 सितम्बर 2016 10:58 AM (IST)
पैरों में बेडिय़ां और बेसुध हालत में मिली नाबालिग
करनाल। शहर के सदर बाजार इलाके में शनिवार सुबह एक नाबालिग लडक़ी बेसुध व लावारिस हालत में मिली है। नाबालिग के पांव में लोहे की बेडिय़ां डली हुई हैं। जिसे देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि लडक़ी को कई दिनों से बेडिय़ों में जकडक़र रखा हुआ था। जिसके बाद लडक़ी कैद से निकल कर भाग निकली होगी। लडक़ी जिस समय मिली उस वक्त वह बेहोशी की हालत में थी। जिसके बाद उसे करनाल के स्थानीय कल्पना चावला मैडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। चिकित्सकों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी है। अभी तक लडक़ी की पहचान नहीं हो पाई है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement