Junior medical college students asked to remove clothing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मेडिकल कॉलेज में जूनियर्स छात्रों से कपड़े उतारने को कहा

khaskhabar.com: मंगलवार, 25 अक्टूबर 2016 9:43 PM (IST)
मेडिकल कॉलेज में जूनियर्स छात्रों से कपड़े उतारने को कहा
अमृतसर । सरकारी मेडिकल कॉलेज एक बार फिर रैगिंग की घटना हुई। सीनियर्स छात्रों ने हॉस्टल में घुसकर जूनियर्स के साथ दुर्व्यवहार किया। उन्हें कपड़े उतारकर अपने कमरे में आने को कहा। मामले की जानकारी मिलने पर कॉलेज प्रशासन ने एक सीनियर छात्र को कॉलेज से निलंबित कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एमबीबीएस फाइनल ईयर के छात्र भानू वशिष्ठ पर आरोप है कि उसने कॉलेज के जूनियर छात्रों की रैगिंग की। बताया जाता है कि भानू ने अपने कुछ साथियों के साथ डी और ई ब्लाक हॉस्टल में रहने वाले एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों के साथ बदतमीजी की। उसने जूनियर्स को कपड़े उतारकर उसके कमरे में चलने को कहा। जूनियर छात्रों ने इसका विरोध करते हुए शोर मचा दिया। इसके बाद भानू व उसके साथी वहां से फरार हो गए। मामले की जानकारी तत्काल हॉस्टल सुपरिंटेंडेंट को दी गई। अधिकारी ने इस संबंध में कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. बीएस बल को सूचित किया। प्रिंसिपल ने जूनियर व सीनियर छात्रों को बुलाकर बयान लिए और भानू वशिष्ठ को कॉलेज से निलंबित कर दिया है। डॉ. बीएस बल ने बताया कि कुछ सीनियर्स ने जूनियर्स के साथ रैगिंग करने की कोशिश की है। उन्हें डराया भी, लेकिन विरोध करने पर वे अपनी मंशा में सफल नहीं हो सके। इस संबंध में किसी छात्र ने उन्हें लिखित रूप में शिकायत नहीं दी है। उन्होंने एंटी रैगिंग कमेटी के सदस्यों को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। फिलहाल भानू वशिष्ठ को कॉलेज से निलंबित कर दिया गया है। एहतियात के तौर पर हॉस्टलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह भी पढ़े :यहां लगाई जाएगी दुनिया की सबसे बड़ी एलईडी स्क्रीन यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement