कुल्लू।
यहां ढालपुर मैदान में प्रदेश स्तरीय जूनियर फुटबॉल टीम का ट्रायल 9 दिसम्बर को कराया
जा रहा है। इस ट्रायल के बाद चुनी जाने वाली टीम उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 27
दिसम्बर से शुरू हो रही जूनियर वर्ग की राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग
लेगी।
हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के पीआरओ सत्यदेव शर्मा ने यह जानकारी देते हुए
बताया कि इस ट्रायल में वर्ष 2003 में
जन्मे खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकते हैं। खिलाड़ियों को अपने आयु प्रमाणपत्र सम्बन्धित
कागजात नगर परिषद, नगर पंचायतपंचायत सचिव से
बनवाकर लाने होंगे। इसके अलावा खिलाड़ी अपना पासपोर्ट भी उपलब्ध करवा सकता है।
शर्मा
ने बताया कि चयनित खिलाड़ी को अपना मेडिकल प्रमाणपत्र उपलब्ध करवाना होगा। ट्रायल
में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी अधिक जानकारी के लिए जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राम
सिंह व सचिव पवन ठाकुर 9817889505 पर सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि
चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर 10 दिसम्बर से शुरू होगा।
साली के प्यार के लिए पत्नी की कर दी हत्या...जानें फिर क्या हुआ ?