Advertisement
जत्थेबंदियों ने बदहाल सफाई व्यवस्था के विरोध में मोर्चा खोला

कौंसिल की लापरवाही से शहर में भयानक बीमारियां पैदा हो रही है। गत्तका अखाड़ा के गुरप्रीत सिंह बंटी वालिया ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था का जिम्मा नगर कौंसिल का होता है लेकिन वह अपनी जिम्मेवारियों से दूर भाग रही है। उन्होंने कहा कि यदि नगर कौंसिल विभाग के अधिकारी शहर की सफाई नहीं करवा सकते तो उन्हें कुर्सी पर बैठने का कोई हक नहीं है। शहीद भगत सिंह यूथ क्लब अध्यक्ष रिंकू कालिया ने कहा कि शहर में इस समय कई खतरनाक बीमारियां फैली हुई है।
आम आदमी पार्टी के नेता शायर कंवर इकबाल सिंह ने कहा कि नगर कौंसिल विभाग को अपनी जिम्मेवारी का अहसास होना चाहिए आैर शहर में सफाई व्यवस्था का पूरा ध्यान रखना चाहिए ताकि लोगों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।राज ने कहा कि शहर के वार्ड नं.20 संतपुरा में टूटी सड़कों व कूड़े के ढेरों संबंधी पार्षद हरदयाल सिंह झीता जोकि नगर कौंसिल विभाग में उपाध्यक्ष है को कई बार अवगत करवाया गया लेकिन उनके कानों पर जूं तक नहीं सरकी। जिसके चलते क्षेत्र वासियोें में भारी रोष पाया जा रहा है। जत्थेबंदियो की आेर से नगर कौंसिल को 10 दिन का समय दिया गया यदि नगर कौंसिल ने इन 10 दिनों में शहर में सफाई व फागिंग न करवाई तो विभिन्न जत्थेबंदियां शहर निवासियों के साथ मिलकर नगर कौंसिल कार्यालय व उपाध्यक्ष हरदयाल झीता के घर के बाहर धरना लगाकर प्रदर्शन करेगी।
इस दौरान जत्थेबंदियों के नेताआें ने डीसी के नाम मांग पत्र नायब तहसीलदार रामा नंद को मांग पत्र सौंपा। न्होंने जत्थेबंदियों को आश्वासन दिया कि शहर की सफाई व्य्वस्था व अन्य समस्याआेें के समाधान के लिए नगर कौंसिल को सख्त हिदायत दी जाएगी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष एसके कालिया, बजरंग दल जिला अध्यक्ष जीवन वालिया, हरजिंदर वालिया, जतिंदर छाबड़ा, मदन लाल, रमेश बजाज, विशाल राजपूत, पंजाब क्रिश्चिन यूनाईटेड फ्रट शहरी अध्यक्ष जेम्स सहोता, बलविंदर साबी, अरुण सभ्रवाल, बिट्टू, अनु, पवन नाहर, पुषपिंदर सिंह हैप्पी, डा.माईकल, लखविंदर लक्की, डा.सुरिंदर, बल्लू, मनजीत मसीह, शिमौन सभ्रवाल के अलावा अन्य मौजूद थे।
यह भी पढ़े :27 दिन तक इन रास्तों पर ट्रेन नहीं चलेंगी
यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive : कैसे बढ़ रहे हैं पीएम नरेन्द्र मोदी अपने एजेंडे की ओर
Advertisement
कपूरथला
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


