Journalists celebrated Devarshi Narada Jayanti-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पत्रकारों ने मनाई देवर्षि नारद जयंती

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 मई 2017 10:55 PM (IST)
पत्रकारों ने मनाई देवर्षि नारद जयंती
श्रीगंगानगर। देवर्षि नारद जयंती के अवसर पर श्रीगंगानगर जिला सूचना केंद्र में राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ की ओर से पत्रकारिता और सामाजिक सरोकार विषय पर लघु संगोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में संघ के सभी पदाधिकारी, सदस्यों व अन्य पत्रकारों ने अपनी-अपनी समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों पर आए दिन हमले की घटनाएं सामने आती हैं। ऐसे में पत्रकारों को एकजुट होकर संगठन के रूप में यह लड़ाई लडऩी होगी। बैठक में सदस्यता अभियान सहित पत्रकार हितों को लेकर कई अहम विषयों पर सामूहिक चर्चा हुई और उनके आधार पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिला मुख्यालय सहित जिलेभर से 50 पत्रकारों ने बैठक में भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement