Journalist organizations are angry over the case of indecency in Diggi fair-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डिग्गी मेले में अभद्रता के मामले में पत्रकार संगठनों में छाया रोष

khaskhabar.com: बुधवार, 06 अगस्त 2025 5:36 PM (IST)
डिग्गी मेले में अभद्रता के मामले में पत्रकार संगठनों में छाया रोष
मालपुरा । डिग्गी कल्याणजी लक्खी मेले के दौरान पत्रकारों के साथ किए गए दुर्व्यवहार मामले में पत्रकार संगठनों गहरी नाराजगी जताई है। मेले के कवरेज के दौरान पत्रकारों को जबरन मंच से उतारने ओर असन्तोष जनक व्यवहार करने के मामले से जिलेभर के पत्रकार स्तब्ध है। न्यूज पोर्टल एसोसिएशन अध्यक्ष मुकेश दाधीच ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या अब पत्रकारों को मंच पर खड़े होकर सवाल पूछने और कवरेज करने के लिए भी अनुमति लेनी पड़ेगी? उन्होंने कहा कि प्रेस की स्वतंत्रता को लेकर पत्रकार संगठन सजग है । उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन जल्द ही इस पूरे घटनाक्रम को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया में विधिवत शिकायत दर्ज करवाई जाएगी।
घटना के बाद राज्यभर के पत्रकार संगठनों ने समर्थन जताते हुए इसे तानाशाही रवैया बताया और कहा कि जिस डिग्गी मेले की पहचान देशभर में है उसमें स्थानीय प्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ऐसे आयोजन में मीडिया को मंच से अपमानित किया जाना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि निंदनीय भी है।
पत्रकार संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। मीडिया की गरिमा बनाए रखने के लिए सभी संगठन एकजुट होकर संघर्ष करेंगे और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement