Jodhpur: Bus-truck collision in Bilara, 2 dead, 12 injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जोधपुर : बिलाड़ा में बस-ट्रक भिड़ंत, 2 की मौत, 12 घायल

khaskhabar.com: शनिवार, 27 सितम्बर 2025 10:13 AM (IST)
जोधपुर : बिलाड़ा में बस-ट्रक भिड़ंत, 2 की मौत, 12 घायल
जोधपुर। ज़िले के बिलाड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। सीमा जोड़ की नाड़ी के पास बारातियों से भरी एक बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 12 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही बिलाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के जरिए बिलाड़ा ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को जोधपुर रेफर किया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और स्थानीय लोगों ने भी राहत और बचाव कार्य में पुलिस की मदद की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement