JKK launches Scenic Design Workshop-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जेकेके में ‘सीनिक डिजाइन वर्कशॉप‘ की हुई शुरूआत

khaskhabar.com: शनिवार, 17 अगस्त 2019 8:16 PM (IST)
जेकेके में ‘सीनिक डिजाइन वर्कशॉप‘ की हुई शुरूआत
जयपुर। जवाहर कला केंद्र (जेकेके) द्वारा जयपुर में पहली बार आयोजित ‘सीनिक डिजाइन‘ वर्कशॉप की आज सुदर्शन गैलरी में शुरूआत हुई। 23 अगस्त तक चलने वाली इस वर्कशॉप में जयपुर के अतिरिक्त दिल्ली, गुडगांव, उदयपुर से 24 प्रतिभागियों ने भाग लिया। रंगमंच की प्रमुख शख़्सियत एवं निर्देशक, प्रोफेसर सत्यब्रत राउत द्वारा संचालित इस वर्कशॉप में मूमल तंवर भी सहयोग कर रही हैं। वर्कशॉप के आरम्भ में प्रोफेसर राउत ने प्रतिभागियों को सर्वप्रथम डिजाइन की अवधारणा से परिचय कराया। उन्होंने बताया कि डिजाइन की शुरूआत लाईन्स से होती है। सेट डिजाइन का किसी भी अभिनेता से गहरा संबंध होता है। प्रोफेसर ने सभी प्रतिभागियों को जेकेके भवन में लाईन्स एवं स्ट्रक्चर में निहित संबंधों को जानने और आब्जर्व करने के लिए कहा गया। सभी प्रतिभागियों ने जेकेके के विभिन्न हिस्सों में विजिट की स्वयं के नजरिये से इन संबंधों को शब्दों एवं कविताओं के माध्यम से परिभाषित किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement