Advertisement
जेकेके का स्थापना दिवस समारोह, क्या कार्यक्रम होंगे, यहां पढ़ें

जेकेके एडीजी ने आगे जानकारी दी कि फेस्टिवल के दूसरे एवं अंतिम दिन की शुरूआत रंगायन में प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 1 बजे बाल फिल्म ‘ये है छक्कड़ बक्कड़ बम्बे बो’ की स्क्रीनिंग के साथ होगी। दोपहर 2.30 बजे से 3.30 बजे तक रंगायन में ‘इन सर्च ऑफ गोडावण‘ फिल्म की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके पश्चात् रीडिंग लाउंज में ‘संचार माध्यम, समाज और साहित्य‘ विषय पर साहित्यिक परिचर्चा का आयोजन किया जायेगा। इस पैनल डिस्कशन में ओम थानवी, नंद भारद्वाज, हरि राम मीणा जैसे प्रतिष्ठित वक्ता शामिल होंगे। डॉ. दुर्गाप्रसाद अग्रवाल द्वारा इसका संचालन किया जाएगा।
इसी दिन सायं 6 से 7 बजे तक जेकेके में चल रही प्रदर्शनी ‘ईलिप्सिस‘ का क्यूरेटोरियल वॉकथ्रू का आयोजन किया जायेगा। यह वॉकथ्रू प्रदर्शनी के क्यूरेटर,राहाब अल्लाना द्वारा गैलरी 1, 2, 3 एवं कंटेम्परेरी आर्ट गैलरी में आयोजित किया जाएगा। सायं 7 बजे से 8.30 बजे रंगायन में भानु भारती द्वारा निर्देशित नाट्य प्रस्तुति ‘और तमाशा ना हुआ’ के साथ फेस्टिवल का समापन होगा।
फेस्टिवल के दौरान दोनों दिन जेकेके के डोम पर प्रातः 10.30 से सायं 5 बजे डूडल वॉल एक्टिविटी होगी। इसमें बच्चे एवं विजिटर्स ड्राइंग के जरिए अपनी रचनात्मकता को वॉल पर साकार कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


