Jind seats in Haryana Voting for the by-election-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरियाणा की जींद सीट पर भाजपा और कांग्रेस में कड़ा मुकाबला

khaskhabar.com: सोमवार, 28 जनवरी 2019 4:46 PM (IST)
हरियाणा की जींद सीट पर भाजपा और कांग्रेस में कड़ा मुकाबला
चंडीगढ़। हरियाणा की जींद विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान हुआ। ठिठुरन के बावजूद कुछ मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लोग कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं। मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला ने कहा, हमें खुद पर पूरा विश्वास है। लोग राजनीति में एक सकारात्मक बदलाव देखेंगे। हरियाणा की राजनीति धर्म, जाति और संप्रदाय से ऊपर उठेगी। जींद में इनेलो विधायक डॉ. हरिचंद मिड्ढा के आकस्मिक निधन होने के कारण उपचुनाव हो रहे हैं। इस उपचुनाव में कांग्रेस ने रणदीप सुरजेवाला, भाजपा ने हरिचंद के बेटे कृष्ण मिड्ढा को प्रत्याशी बनाया है। यह उपचुनाव सिर्फ राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की साख से ही नहीं जुड़ा है, बल्कि यहां के चुनाव नतीजे अगले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश के मतदाताओं का मिजाज समझने में सहायक सिद्ध होगा। इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सरकार के कार्यों के परिणाम के रूप में देखा जाएगा चुनाव का नजीजा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement