khaskhabar.com: सोमवार, 22 अगस्त 2016 1:02 PM (IST)
नई दिल्ली। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने सात साल बाद आईटी कर्मचारी जिगिषा घोष
मर्डर केस में दो दोषियों रवि कपूर और अमित शुक्ला को मौत की सजा सुनाई
है। इस केस में तीसरे दोषी बलजीत मलिक को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।
कोर्ट ने इस जघन्य मर्डर केस को रेयर ऑफ रेयरेस्ट क्राइम माना है। कोर्ट ने
रवि पर 20 हजार, अमित पर 1 लाख और बलजीत पर तीन लाख का जुर्माना भी लगाया
है। कोर्ट ने पिछले महीने ही तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया था।
बता
दें कि सूचना प्रौद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाली जिगिषा घोष की साल
2009 में अगवा करने के बाद हत्या कर दी गई थी। अतिरिक्त सेशन जज संदीप यादव
ने दोषी करार दिए रवि कपूर, अमित शुक्ला और बलजीत सिंह मलिक की सजा तय
करने के लिए 22 अगस्त की तिथि तय की थी। अतिरिक्त सेशन जज संदीप यादव ने
कहा था कि तीनों अभियुक्त रवि कपूर, अमित शुक्ला और बलजीत सिंह मलिक के
खिलाफ मामला साबित पाया गया है।