Jigisha murder: court consider rarest of rare case, 2 handing, one life term Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिगिषा मर्डर केस:2 को फांसी,1को उम्रकैद

khaskhabar.com: सोमवार, 22 अगस्त 2016 1:03 PM (IST)
जिगिषा मर्डर केस:2 को फांसी,1को उम्रकैद
परिस्थितिजन्य सबूतों से यह पूरी तरह स्पष्ट हो जाता है कि तीनों दोषियों ने ही हत्या के लिए जिगिषा का अपहरण किया था। न्यायिक हिरासत के दौरान तीनों आरोपियों के व्यवहार के संदर्भ में रिपोर्ट मांगी गई थी। अभियोजन पक्ष के वकील ने कोर्ट को अगवत कराया था कि ये अपराधी इंडिया टुडे समूह की पत्रकार सौम्या विश्वनाथन और एक टैक्सी चालक की हत्या के मुकदमे का भी सामना कर रहे हैं। वहीं बचाव के वकील ने इनकेसाथ यह कहकर नरमी बरतने का आग्रह किया कि दोषी अभी कम उम्र के हैं और उन्हें सुधार अवसर मिलना चाहिए। कोर्ट ने 14 जुलाई को तीनों को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), धारा 201 (सबूत मिटाने), धारा 394 (डाका डालने के दौरान जानबूझ कर चोट पहुंचाने के कारण बनना), धारा 468 (धोखा देने के लिए जालसाजी), धारा 471 (फर्जी दस्तावेज को असली रूप में या इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड के रूप में इस्तेमाल करना), धारा 482 (संपत्ति के नकली मुहर का इस्तेमाल करना) और धारा 34 (समान इरादा) के तहत दोषी माना था। बता दें कि हेविट एसोसिएट प्राइवेट लि. में ऑपरेशन मैनेजर के रूप में कार्यरत 28 वर्षीय जिगिषा की 18 मार्च, 2009 को अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। ऑफिस कैब ने जिगिषा को सुबह लगभग चार बजे दिल्ली के वसंत विहार में उसके घर के पास छोड़ा और वहीं से उसका अपहरण कर लिया गया।

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement