Jhunjhunun police made Ravi Singh the second historiator of the state declared-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बेटियों का कोख में ही दम घोंटने वाले रवि सिंह को झुंझुनूं पुलिस ने किया प्रदेश का दूसरा हिस्ट्रीशीटर घोषित

khaskhabar.com: शनिवार, 13 अप्रैल 2019 4:30 PM (IST)
बेटियों का कोख में ही दम घोंटने वाले रवि सिंह को झुंझुनूं पुलिस ने किया प्रदेश का दूसरा हिस्ट्रीशीटर घोषित
जयपुर/ झुंझुनू। गर्भवती महिलाओं की लिंग जांच कर दस हजार से अधिक बेटियों का कोख में कत्ल करने वाला और चार बार लिंग जांच के आरोप में पकड़ा गया आरोपी झुंझुनूं जिले के सिंघाना निवासी रवि सिंह को पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत प्रदेश का दूसरा हिस्ट्रीशीटर घोषित कर दिया है। पीसीपीएनडीटी सैल के राज्य समुचित प्राद्यिकारी डॉ.समित शर्मा तथा जिला पीसीपीएनडीटी सैल के जिला समुचित प्राद्यिकारी व जिला कलेक्टर रवि जैन की अभिशंषा पर झुंझुनूं जिला पुलिस अद्यीक्षक गौरव यादव के निर्देश पर सिंघाना थाने का हिस्ट्रीशीटर रवि सिंह को घोषित किया गया है। जिला पुलिस अद्यीक्षक गौरव यादव ने बताया कि सिंघाना निवासी रवि सिंह को पीसीपीएनडीटी एक्ट का लगातार चार बार उल्लघंन करते हुए रंगे हाथो पकड़ा गया है। पीसीपीएनडीटी ब्यूरों ऑफ इंवेस्टिगेशन,जयपुर के अनुसार झुंझुनूं जिले का सिंघाना निवासी रविसिंह 2004 से लिंग जांच व चयन करने का कार्य अवैध सोनोग्राफी मशीन द्वारा करता रहा है। जिसे पीसीपीएनडीटी सैल जयपुर व झुंझुनूं द्वारा चार बार जिले में ही अलग-अलग जगह व अलग-अलग साथियों के साथ लिंग जांच करते हुए अवैध सोनोग्राफी मशीन सहित पकड़ा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement