Jhunjhunun police made Ravi Singh the second historiator of the state declared Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बेटियों का कोख में ही दम घोंटने वाले रवि सिंह को झुंझुनूं पुलिस ने किया प्रदेश का दूसरा हिस्ट्रीशीटर घोषित

khaskhabar.com: शनिवार, 13 अप्रैल 2019 4:31 PM (IST)
बेटियों का कोख में ही दम घोंटने वाले रवि सिंह को झुंझुनूं पुलिस ने किया प्रदेश का दूसरा हिस्ट्रीशीटर घोषित
आरोपी रवि सिंह व उसके साथी राजस्थान उच्च न्यायालय से जमानत पर छुटने के बाद पुन: अवैध सोनोग्राफी मशीन खरीद कर लिंग जांच करने का काम शुरू कर देता है। हिस्ट्रीशीटर रवि सिंह द्वारा खेतड़ी, बुहाना, सूरजगढ़ व सिंघाना सहित अन्य जिलों व राज्यों में भी करीब एक दर्जन से अधिक लिंग जांच करने वाले चेले चपाटी व शिष्य तैयार कर दिये है जो स्वयं की अवैध सोनोग्राफी मशीन खरीद कर अलग-अलग क्षेत्रों में अवैध रूप से लिंग जांच करने का कार्य करते रहे है। हिस्ट्रीशीटर रविसिंह व उसके सहयोगी अवैध लिंग जांच करने का प्रत्येक गर्भवती महिला से 30 हजार से 50 हजार रूपये तक की राशि लेकर अवैध लिंग जांच कर गर्भपात भी करवा देते है। गर्भपात की राशि 10 से 30 हजार की राशि अलग से वसूल की जाती है। हिस्ट्रीशीटर रवि सिंह के सहयोगी अवधेश पाण्डे पर भी अभी तक 4 केस पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत दर्ज हो चूके है। अवधेश पाण्डे भी हिस्ट्रीशीटर रविसिंह के सहयोगी महेन्द्र चौधरी के साथ गत दिनों खेतड़ी में लिंग जांच करते हुए पाया गया था। लेकिन अवैध सोनोग्राफी मशीन छोडक़र भागने में सफल हो गये था। प्रदेश का दूसरा हिस्ट्रीशीटर रवि सिंह जोधपुर जिले का निवासी व बालेसर का पूर्व बीसीएमओं डॉ. इम्तियाज प्रदेश का पहला हिस्ट्रीशीटर गत वर्ष घोषित किया गया है। डॉ. इम्तियाज भी वर्ष 2016 से 2018 तक चार बार लिंग जांच व चयन करते हुए अपने सहयोगियों के साथ नवीनतम तकनीकि की अवैध सोनोग्राफीमशीनों के साथ पकड़ा जा चूका है। डॉ. इम्तियाज का कहना है कि लिंग जांच करना उसके नशे की लत की तरह लग गया है। कमोबेश यही स्थिती प्रदेश के दूसरे हिस्ट्रीशीटर झुंझुनूं जिले के सिंघाना निवासी रविसिंह की है। रवि सिंह भी लिंग जांच के आरोप में पकड़े जाने के बाद जेल से छुटते ही नई अवैध सोनोग्राफी मशीन खरीद कर पुन: लिंग जांच का काम प्रारम्भ कर देता है।

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement