Advertisement
झारखंड: मेदिनीनगर में घर में घुसकर महिला की धारदार हथियार से हत्या, संदिग्ध हिरासत में

मृतका के परिजनों ने राजा उर्फ यूनुस पर हत्या का संदेह जताया है। मृतका की बड़ी बहन संध्या कुमारी ने राजा अंसारी पर आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, संदिग्ध पहले भी साधना को धमकी देता था। तीज से कुछ दिन पहले मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात भी कही गई है। परिवार के सदस्यों के अनुसार, साधना और संदिग्ध के बीच करीब दो साल से पहचान थी।
सदर एसडीपीओ राजेश यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस हिरासत में लिए गए संदिग्ध से पूछताछ कर रही है। हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह और वारदात में उसकी भूमिका जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


