Jharkhand : Sirka peole got ration card after cm hemant soren tweet-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

झारखंड : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ट्वीट का कमाल, सिरका के लोगों को मिले राशन कार्ड

khaskhabar.com: रविवार, 01 मार्च 2020 11:29 AM (IST)
झारखंड : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ट्वीट का कमाल, सिरका के लोगों को मिले राशन कार्ड
रामगढ़ (झारखंड)। कृपया इस मामले पर गौर करें और इसे जल्द से जल्द हल करें। हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता कि कोई भी पीछे न रहे, यह सुनिश्चित करना है। पीडीएस और राशन कार्डों के बारे में बहुत-सी विसंगतियां हैं और इन्हें दूर करने के लिए विशेष उपाय करें। 26 फरवरी का यह ट्वीट है झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का, जिसका तुरंत लाभ सिरका पंचायत के हजार से ज्यादा लोगों को मिला। मुख्यमंत्री ने यह ट्वीट एक सामाजिक कार्यकर्ता के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए किया था। सामाजिक कार्यकर्ता ने ट्वीट कर शिकायत की थी, झारखंड की बदहाल जनता ट्विटर पर शिकायत करने में असमर्थ हैं। राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन वर्ष 2017 में किए लोगों को अब तक राशन कार्ड जारी नहीं किया गया है। मैंने ट्वीट कर मौजूदा सरकार एवं रामगढ़ उपायुक्त को बताया, लेकिन अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। मुख्यमंत्री के री-ट्वीट के बाद रामगढ़ के उपायुक्त ने ट्वीट कर जवाब दिया, रामगढ़ जिले में राशन कार्ड के योग्य छूटे हुए लाभकों को चिन्हित कर 1530 नए कार्ड स्वीकृत व 1850 नए सदस्य जोड़े गए हैं। आवेदित सिरका पंचायत में 131 आवेदन प्रखंड से जिला में स्वीकृति के लिए प्राप्त हैं। सभी योग्य को दो दिनों में कार्ड जारी हो जाएंगे। रामगढ़ के उपायुक्त संदीप कुमार सिंह कहते हैं कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को ऐसे लोगों को राशन कार्ड उपलब्ध करने के निर्देश दिए गए हैं, जो छूट गए हैं।
मुख्यमंत्री ने इन दिनों ट्विटर को शासन करने का साधन बना दिया है। 29 दिसंबर को मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद से उन्होंने अधिकारियों को सतर्क रखते हुए शासन से संबंधित कई ट्वीट किए हैं। लोग अब मुख्यमंत्री के ट्विटर हैंडल पर नियमित रूप से शिकायतों को आगे बढ़ाने के लिए टैग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement